Gold Silver Price Today: गहने बनवाने का सुनहरा मौका, अक्षय तृतीया से पहले गिरे सोने-चांदी के दाम, जानें क्या है ताजा भाव
नई दिल्ली। Gold Silver Price Today: मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव का असर पूरे देश में देखने को मिला। जिस वजह से पेट्रोल-डीजल से लेकर LPG गैस सिलेंडर तक में कमी देखी गई। तो वहीं सराफा बाजार में भी इसक असर देखने को मिला। जहां सोने-चांदी के कीमतों में उतार-चढ़ाव हुए। वहीं अक्षय तृतीया से पहले एक बार फिर सोने-चांदी के दाम में गिरावट आई है। आज 24K, 22K और 18K सोने की कीमतों (Gold Silver Price Today) में भारी गिरावट देखने को मिली। यह गिरावट भारतीय रुपये के शुरुआती कारोबार में मजबूत होने के बीच आई है।
Read More: Babu Khemani Arrested: इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर और ऑनलाइन सट्टा गिरोह का सरगना बाबू खेमानी गिरफ्तार, सोशल मीडिया से बुन रहा था सट्टे का जाल
बता दें कि, आज देश में 24 कैरेट सोने की कीमत 137 रुपये प्रति ग्राम गिरकर 15,420 रुपये प्रति ग्राम हो गई है। इसी तरह से 22 कैरेट सोने का रेट 125 रुपये प्रति ग्राम घटकर 14,135 रुपये प्रति ग्राम रह गई है। वहीं आज 10 ग्राम 18 कैरेट सोने का दाम ,15,800 रुपये है, जबकि, 22 कैरेट 1,41,500 रुपये और 24 कैरेट 1,54,350 रुपये है। हालांकि सोने-चांदी के दाम अलग-अलग शहरों में अलग हो सकते हैं।
Read More: CG Police Transfer : प्रशासनिक महकमे में बड़ा फेरबदल, 43 पुलिसकर्मियों का तबादला, यहां देखें लिस्ट किसे कहां मिली जिम्मेदारी
Gold Silver Price Today: इसी तरह चांदी की बात करें तो चांदी में भी मामूली गिरावट दर्ज की गई है। देश में अभी चांदी की कीमत 2.65 लाख रुपये प्रति किलोग्राम है। ऐसे में अगर कोई खरीदारी करने की सोच रहा है तो ये अच्छा मौका हो सकता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,809.16 डॉलर प्रति औंस के आसपास है। जबकि, चांदी 79.61 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है।
यह भी देखें




