Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़पॉलिटिक्सब्रेकिंग न्यूज़

भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ की नई टीम, प्रदीप पांडेय होंगे रायपुर-महासमुंद के प्रभारी

रायपुर। विधानसभा में करारी हार के बाद भारतीय जनता पार्टी संगठन को मजबूत करने में जुट गई। अगले विधानसभा चुनाव से पहले नई टीम बनाई जा रही है। इसमें अनुभव के साथ युवाओं को भी मौका दिया जा रहा है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी के एनजीओ प्रकोष्ठ ने आज छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के प्रभारियों की घोषणा कर दी है। प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुरेन्द्र पाटनी ने यह सूची जारी की है।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय की सहमति से जारी जिला प्रभारियों की सूची के मुताबिक ं सह प्रभारी आशीष श्रीवास्तव को रायपुर ग्रामीण और बिलासपुर जिले की जिम्मेदारी दी गई है। रायपुर शहर और महासमुंद जिले के प्रभारी प्रदीप पांडेय होंगे, तो सुकमा और बीजापुर की जिम्मेदारी दंतेश्वरी सोरी को दी गई है।

वहीं कोरिया जिले का प्रभार सपना चैबे को दिया गया है, तो दुर्ग-भिलाई के प्रभारी सनत बैस होंगे। प्रकोष्ठ के सोशल मीडिया और आईटी सेल के प्रदेश प्रभारी राकेश साहू को बेमेतरा और कवर्धा समेत दो जिलों का प्रभारी बनाया गया है। इन्हें क्षेत्र में पार्टी को मजबूत करने की जिम्मेदारी दी गई है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close