
रायपुर। राजधानी रायपुर के कचना हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की बिल्डिंग से कूदकर युवती ने खुदकुशी कर ली है. युवती ने बिल्डिंग के 5वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दी है, जानकारी के मुताबिक मृतिका का नाम रेशमा बानो 19 वर्षीय है. खुदकुशी की मुख्य वजह अबतक पता नहीं चल पाई है.
हालांकि प्रेम संबंध में खुदकुशी करने की आशंका जताई जा रही है. वहीं घटना के बाद बड़ी संख्या में परिजन और स्थानीय लोग खम्हारडीह थाने पहुंचे हुए हैं. इस मामले की जांच में पुलिस जुट गई है.
जानकारी के अनुसार कचना स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी युवती रेशमा बानो ने पांचवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली है. इसकी सूचना परिजनों को मिलते ही उसे आनन-फानन में मेकाहारा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है.
Advertisement




