बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS और DANICS के 33 अधिकारियों के अचानक हुए ट्रांसफर, यहां देखें लिस्ट

नई दिल्ली। Delhi IAS Transfer List: देश की राजधानी दिल्ली में देर रात अचानक प्रशासनिक विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। जहां 33 आईएएसी समेत डैनिक्स (DANICS-दिल्ली, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह सिविल सेवा) अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। बताया गया की इनमें कुछ अधिकारी ऐसे भी हैं, जो नई पोस्टिंग का इंतजातर कर रहे थे। वहीं महिला अधिकारियों की भूमिका को भी मजबूत किया गया है। उन्हें भी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसे संबंध में आदेश बुधवार की रात डिप्टी सेक्रेटरी (सर्विसेज) जितेंद्र कुमार अरोड़ा ने जारी किया।
Read More: जोहार पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष अमित बघेल को मिली अंतरिम जमानत, पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल
बता दें कि, दिल्ली सरकार ने प्रशासनिक कामकाज में कसावट लाने और विभागों की रफ्तार बढ़ाने और 2027 की जनगणना की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए किया गया है। सीनियर IAS प्रशांत गोयल को फूड एंड सिविल सप्लाई विभाग में एडिशनल चीफ सेक्रेटरी की जिम्मेदारी सौंपी गई है, साथ ही उनके पास पावर और प्रशासनिक सुधार जैसे कई अन्य विभाग भी होंगे।
Read More: BJP की सरकार बनते ही घुसपैठियों की होगी विदाई, लागू होगा 7वां वेतन आयोग, बंगाल चुनाव से पहेल PM मोदी ने दी 6 गारंटी
Delhi IAS Transfer List: वहीं IAS सौम्या सौरभ को जिला मजिस्ट्रेट (DM) के साथ-साथ स्पेशल सेक्रेटरी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं, सोनिका सिंह को दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) में स्पेशल सेक्रेटरी के पद पर तैनात किया गया है। हर्षित जैन पहले विधान सभा सचिवालय के जॉइंट सेक्रेट्री के पद पर तैनात थे। उन्हें अब शिक्षा विभाग का जॉइंट डायरेक्टर बनाया गया है। उनके ऊपर 2027 आम जनगणना के दौरान जरूरी फैसले लेने की जिम्मेदारी होगी।
Skip to PDF content



