Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर गड़बड़ी का आरोप, अभ्यर्थी पहुंचे गृह मंत्री निवास, पैसे लेनदेन कर भर्ती करने का आरोप

रायपुर। CG Police Constable Recruitment Exam: छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर उठ रहे सवालों के बीच आज गृहमंत्री विजय शर्मा स्वयं अभ्यर्थियों से चर्चा करेंगे। राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित अपने सरकारी बंगले में गृहमंत्री कुल 121 शिकायतकर्ता अभ्यर्थियों से सीधे संवाद करेंगे। सुबह से ही बड़ी संख्या में पुलिस भर्ती के अभ्यर्थी गृहमंत्री के बंगले पर पहुंचना शुरू हो गए हैं। ये वही अभ्यर्थी हैं जिन्होंने हाल ही में घोषित पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा परिणाम को लेकर गड़बड़ी के आरोप लगाए हैं।

अभ्यर्थियों का कहना है कि परीक्षा और चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं बरती गई। गौरतलब है कि पुलिस आरक्षक के कुल 5 हजार 967 पदों के लिए सितंबर महीने में भर्ती परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा के नतीजे हाल ही में जारी किए गए हैं, जिसके बाद से ही अभ्यर्थियों और विपक्ष की ओर से लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं।

CG Police Constable Recruitment Exam: इससे पहले 19 और 20 दिसंबर को पुलिस मुख्यालय में एडीजी स्तर पर अभ्यर्थियों की शिकायतों को लेकर चर्चा की गई थी। अब गृहमंत्री विजय शर्मा ने स्वयं शिकायतकर्ताओं को अपने निवास पर आमंत्रित कर उनसे बात करने का फैसला लिया है। वहीं कुछ ही देर में गृहमंत्री विजय शर्मा सभी अभ्यर्थियों से मुलाकात कर उनकी शिकायतें सुनेंगे और समाधान का आश्वासन दे सकते हैं।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close