क्राइमछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़पॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर
Big Breaking: छत्तीसगढ़ सरकार पर चरणदास महंत का तीखा हमला,बोले मंत्री चला रहे हैं ‘दुकानदारी’

प्रविंस मनहर/रायपुर – छत्तीसगढ़ की सियासत में बयानबाजी तेज हो गई है। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने प्रदेश सरकार और कैबिनेट मंत्रियों पर तीखा हमला बोला है। महंत ने कहा कि जनता की गलती से ये मंत्री बने हैं और अब प्रदेश में अपनी-अपनी दुकानदारी चला रहे हैं। रायपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्रियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी मंत्री अपनी-अपनी “दुकानदारी” चलाने में लगे हुए हैं। महंत ने तंज कसते हुए कहा कि जनता की गलती से ये मंत्री बने हैं। साथ ही उन्होंने मंत्रियों को सलाह देते हुए कहा कि वे अपनी इस दुकानदारी को बंद करें और जनता के हित में काम करें।
Advertisement



