शनिवार राशिफल: साल के पहले दिन इन राशियों का चमकेगा भाग्य, जानें क्या कहती है आपकी राशि
आज 1 जनवरी 2022 दिन शनिवार है और आज विधि- विधान से शनिदेव और हनुमान जी की पूजा-अर्चना की जाती है। जानिए आज किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान.
मिथुन राशि
मन परेशान हो सकता है। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। संचित धन में कमी आ सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा। परिश्रम अधिक रहेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। मानसिक शांति रहेगी। यात्रा के योग हैं।
मेष राशि
मन अशान्त हो सकता है। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पिता का साथ मिलेगा। किसी रुके धन की प्राप्ति हो सकती है। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। संचित धन में वृद्धि होगी। आय में सुधार होगा। परिवार में आपस में कलह बढ़ सकती है।
कर्क राशि
आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परन्तु मन परेशान भी हो सकता है। वाहन सुख में कमी आ सकती है। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। वस्त्र उपहार में प्राप्त हो सकते हैं। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। किसी सम्पत्ति से आय के साधन बन सकते हैं। वाणी के प्रभाव से रुके कार्य पूर्ण होंगे।
वृष राशि
आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। आय में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। बातचीत में संयत रहें। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। धन की प्राप्ति होगी।
कन्या राशि
आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। उच्चपद की प्राप्ति हो सकती है। कार्यभार में वृद्धि भी होगी। नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। आय में वृद्धि होगी।
सिंह राशि
पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। भवन सुख में वृद्धि होगी। कारोबार के लिए विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। भाई-बहनों के सहयोग से कारोबार को गति मिल सकती है। लाभ के अवसर मिलेंगे। धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
तुला राशि
संयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे है। किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। धर्मकर्म में रुचि बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। पिता का सानिध्य मिलेगा। दिनचर्या अव्यवस्थित रहेगी।
वृश्चिक राशि
बातचीत में संयत रहें। परिवार में शान्ति के लिए प्रयास करें। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। मानसिक परेशानियां बढ़ सकती हैं। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं।
धनु राशि
मन अशान्त रहेगा। व्यर्थ के विवाद एवं झगड़ों से बचें। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। खर्चों की अधिकता रहेगी। पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा। दिनचर्या अव्यवस्थित रहेगी। शैक्षिक कार्यों में मान-सम्मान मिलेगा। वाणी में सौम्यता रहेगी। आत्मसंयत रहें। किसी मित्र का आगमन हो सकता है।
मकर राशि
क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में हो सकते हैं। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्चों की अधिकता रहेगी। मित्रों का सहयोग मिल सकता है। मानसिक शान्ति रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। खर्च में वृद्धि होगी। क्रोध के अतिरेक से बचें। परिवार का सहयोग मिलेगा। आय की स्थिति में सुधार होगा।
कुंभ राशि
नौकरी के लिए परीक्षा एवं साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। मानसिक तनाव में कमी आएगी। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन भी हो सकता है। किसी दूसरे स्थान पर जाना हो सकता है।
मीन राशि
मन परेशान हो सकता है। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। भवन के रख-रखाव एवं साज-सज्जा के कार्यों पर खर्च बढ़ेंगे। प्रसन्नता के भाव रहेंगे। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। सेहत का ध्यान रखें। आत्मसंयत रहें। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। मीठे खानपान के प्रति रुझान बढ़ेगा।



