Breaking news
Advertisement
क्राइमछत्तीसगढ़

CG NEWS : संदिग्ध हालत में मिली बुजुर्ग दंपती की लाश, हत्या या आत्महत्या!… जांच में जुटी पुलिस

जांजगीर-चांपा। पामगढ़ थाना क्षेत्र में बुजुर्ग दंपती के शव संदिग्ध हालत में मिले हैं। पति का शव पलंग पर पड़ा हुआ था, जबकि पत्नी की लाश जमीन पर पड़ी थी। वहीं कमरे की छत से करीब 7 फीट की ऊंचाई पर लकड़ी से साड़ी के दो टुकड़े बंधे हुए हैं। दोनों टुकड़ों के फंदे टूटे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार, डोंगाकोहरौद गांव निवासी कारपेंटर का काम करने वाले मोहन लाल कश्यप (73) और उनकी पत्नी ललिता कश्यप (60) के तीन बेटा-बेटियां हैं। तीनों बेटियों और दो बेटों की शादी हो चुकी है। तीनों बेटे और दो बहुएं साथ में ही रहते हैं। मोहनलाल और उनकी पत्नी का शव रविवार सुबह उनके ही घर में शव मिला है। उनके बेटे दिनेश ने बताया कि माता-पिता ने आत्महत्या की है। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई है। कमरे को सील कर दिया गया है।

पुलिस का कहना है कि टीन शेड वाले कमरे में लगी करीब 7 फीट ऊंची लकड़ी पर साड़ी के दो फंटे टूटे हुए बंधे हैं। जहां पर फंदा बंधा है, शव वहां से दूर पड़े थे। पुलिस का मानना है कि अगर फांसी लगाने से फंदा टूटा है तो दोनों के शव जमीन में पड़े होने चाहिए, लेकिन पिता का शव पलंग पर पड़ा था। वहीं मां का शव भी फंदे से दूर मिला है। पड़ोसियों ने भी पुलिस को बताया है कि घर में अक्सर विवाद होता रहता था। इसकी वजह से बुजुर्ग परेशान रहते थे। दो दिन पहले भी घर में जमकर विवाद हुआ था। घटना के समय सभी बेटे और बहू अपने-अपने कमरों में बताए जा रहे हैं। फिलहाल परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाया है। उनके आने के बाद कमरे को खोला जाएगा। इसके बाद आगे जांच शुरू होगी।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close