
पंजाब। कस्बा घुमान के गांव मंडियाला में मेहता साइड से आ रही बेकाबू तेज रफ्तार कार ने सड़क के किनारे खड़ी महिला को कुचल दिया इसके बाद भी कार नहीं रूकी और आगे बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर ही महिला की मौत हो गई जबकि बाइक सवार तीन सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
मृतक महिला की पहचान गुरप्रीत कौर (32) पत्नी सतनाम सिंह निवासी मंडियाला के तौर पर हुई है। मृतका कस्बा घुमान में पानी की फैक्ट्री में काम करती थी। शनिवार को वह सुबह काम पर जाने के लिए मंडियाला से घुमान आने के लिए बस की प्रतीक्षा कर रही थी। कार ने महिला गुरप्रीत कौर को कुचल दिया,जिस की मौके पर ही मौत हो गई। फिर बाइक सवारों को टक्कर मारी। जिसके साथ बाइक सवार गुलाब सिंह उसकी पत्नी पुष्पा रानी और रिश्तेदार बलकार मसीह गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को इलाज के लिए बटाला के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसे में कार भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है और कार चालक मौके से फरार हो गया है। मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भेज दिया गया है और मृतक महिला के पति सतनाम सिंह के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है।




