Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

जिला जेल में विधायक बालेश्वर साहू से मिलने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, सरकार पर लगाए सत्ता के दुरुपयोग के आरोप

जांजगी। Janjgir News: जांजगीर-चांपा जिले के दौरे पर पहुंचे छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज जिला जेल पहुंचे, जहां उन्होंने जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू से मुलाकात की। जेल के भीतर दोनों नेताओं के बीच पूरे मामले को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। भूपेश बघेल ने विधायक से प्रकरण की जानकारी ली और उन्हें हर परिस्थिति में साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया।

जेल से बाहर निकलने के बाद सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, इस मामले में कार्रवाई पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित है। भूपेश बघेल ने सवाल उठाते हुए कहा कि, किसान कौन है, वह सरकारी कर्मचारी है। उन्होंने आरोप लगाया कि, बिना ठोस तथ्यों के दबाव में कार्रवाई की गई है।

Janjgir News: पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि, भाजपा सरकार सत्ता का दुरुपयोग कर विपक्षी नेताओं को बदनाम करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस इस अन्याय के खिलाफ चुप नहीं बैठेगी। भूपेश बघेल ने दो टूक कहा कि, पार्टी अपने विधायक बालेश्वर साहू के साथ मजबूती से खड़ी है और न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close