पटना। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में शनिवार को भोर 5 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इसमें 14 लोगों की मौत हो गई और 4 घायल बताए जा रहे हैं। ये हादसा मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र के समरसपुर गांव के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 28 पर हुआ।जहां ट्रैक्टर ( tractor) और स्कॉर्पियो (Scorpio) की जोरदार टक्कर हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ( police) ने घायलों को अस्पताल भेजवा दिया है। मामले की तहकीकात जारी है।
कैसे हुई दुर्घटना
एसएचओ कुंदन कुमार ने कहा कि उत्तर प्रदेश से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पिया क्रमांक UP-51-Z-4954 की टक्कर एक ट्रैक्टर से हो गई। इस वाहन में 14 लोग सवार थे जो मजदूर बताए जा रहे हैं। ये कहां जा रहे थे इस बात की कोई जानकारी सामने नहीं आ सकी है। मृतकों में पुरुष और बच्चे भी शामिल बताए जा रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया और शवों का पंचनामा (panchnama,) कर उनको पोस्टमार्टम (post mortem) के लिए भेज दिया है। मामले की तहकीकात जारी है।




