Bihar Elections 2025: पंचायत के बनराकस बने अभिनेता दुर्गेश कुमार का अलीनगर सीट पर बड़ा बयान
ग्राम चुनाव पर आधारित चर्चित वेबसीरीज 'पंचायत' के किरदार बनराकस से लोकप्रिय हुए दरभंगा के अभिनेता दुर्गेश कुमार ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर अहम बयान दिया है। उन्होंने खासकर अपने विधानसभा क्षेत्र अलीनगर में चुनावी हालात और टिकट के काले कारोबार पर खुलकर बात की है।

दरभंगा। ‘पंचायत’ वेबसीरीज में बनराकस का किरदार निभाकर लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले दरभंगा के अभिनेता दुर्गेश कुमार ने बिहार चुनाव 2025 पर अपनी राय जाहिर की है। एक यूट्यूब इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि अलीनगर विधानसभा क्षेत्र का वो हिस्सा हैं और उन्होंने हमेशा सही उम्मीदवार को वोट दिया है, लेकिन उनके वोट से कभी कोई विजेता नहीं बना।

दुर्गेश कुमार ने कहा, “अलीनगर में टिकट दो करोड़ रुपये में बिकता है। सही उम्मीदवार को वोट देना देशहित में है, लेकिन व्यवस्था ऐसी है कि जो ज्यादा पैसे देता है वही टिकट पाता है।” उन्होंने विधानसभा चुनाव की सच्चाई और टिकट वितरण में फैले भ्रष्टाचार को लेकर भी चिंता जाहिर की।
उन्होंने भाजपा की सांसद-गायिका मैथिली ठाकुर के प्रत्याशी बनने का भी जिक्र किया और कहा कि अलीनगर सीट पर इसका असर देखना होगा। दुर्गेश कुमार का कहना है कि जनता को जागरूक होकर सही उम्मीदवार चुनना होगा ताकि बिहार की राजनीति बेहतर हो सके।




