Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

कांग्रेस नेता विनोद तिवारी को बड़ा झटका, दो साल पुराने राजनीतिक मामले में भेजे गए जेल, कार्यकर्ताओं में हलचल

रायपुर। Vinod Tiwari Arrested: रायपुर न्यायालय ने दो साल पुराने राजनीतिक प्रदर्शन से जुड़े मामले में कांग्रेस नेता विनोद तिवारी को गैर-जमानती धाराओं के तहत न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। यह मामला कानून-व्यवस्था भंग करने और प्रशासनिक आदेशों की अवहेलना से संबंधित है।

जानकारी के अनुसार, विनोद तिवारी जमानत के लिए कोर्ट पहुंचे थे, लेकिन सुनवाई के दौरान उन्हें हिरासत में लेकर सीधे केंद्रीय जेल रायपुर भेज दिया गया। जेल जाने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हड़कंप मच गया है। पार्टी नेताओं ने इसे राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित कार्रवाई बताया है।

Vinod Tiwari Arrested: बताया गया कि, मामला दो साल पहले हुए एक राजनीतिक प्रदर्शन से जुड़ा है, जिसमें कानून व्यवस्था भंग करने और प्रशासनिक आदेशों की अवहेलना के आरोप लगे थे। इसी प्रकरण में तिवारी के खिलाफ गैर-जमानती धाराएं लागू की गई थी।

 

 

 

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close