[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

राज्यसभा चुनाव के लिए BJP से लक्ष्मी वर्मा तो कांग्रेस से फूलोदेवी नेताम ने दाखिल किया नामांकन, तेज हुई चुनावी सरगर्मी

रायपुर। Rajya Sabha Elections 2026: राज्यसभा चुनाव को लेकर छत्तीसगढ़ में राजनीतिक गलियारों में हलचल शुरू हो गई है। ऐसे में भाजपा और कांग्रेस ने पहले ही अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। वहीं आज दोनों ही पार्टी के राज्यसभा उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया।

बता दें कि, भाजपाप्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा ने नामांकन दाखिल किया। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और वरिष्ठ विधायक धरम लाल कौशिक, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल,उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा समेत संगठन पदाधिकारी मौजूद रहे।

वहीं कांग्रेस की ओर से राज्यसभा उम्मीदवार फूलों देवी नेताम नामांकन दाखिल करने विधानसभा पहुंचीं। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत सहित कांग्रेस के कई विधायक मौजूद रहे। फूलों देवी नेताम दूसरी बार राज्यसभा जाने की तैयारी में हैं और पार्टी नेताओं ने उनके नामांकन के दौरान एकजुटता दिखाई।

Rajya Sabha Elections 2026: मालूम हो की राज्यसभा की इस सीट के लिए 16 मार्च को मतदान होना है। चुनाव को लेकर दोनों ही दलों ने अपनी रणनीति तेज कर दी है और विधायकों के साथ लगातार बैठकें भी की जा रही हैं। 16 मार्च को मतदान के बाद उसी दिन ही रिजल्ट भी आएगा।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close