Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़देश

लैंडस्लाइड के कारण छत्तीसगढ़-विशाखपट्नम रूट बंद, इस रूट को किया गया डायवर्ट

ओडिशा। छत्तीसगढ़ से विशाखापट्टनम जाने वाले सड़क मार्ग पर ओडिशा के कोरापुट में लैंड स्लाइड हो गया है, जिससे छत्तीसगढ़-ओडिशा-विशाखापट्टनम मार्ग बाधित है। ओडिशा प्रशासन ने मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया है। कोरापुट के कलेक्टर ने बस्तर कलेक्टर को इसकी जानकारी दी है। ताकि स्थानीय प्रशासन इस मार्ग से गुजरने वालों को मार्ग बंद होने की सूचना दे सकें। बताया जा रहा है कि, तेज बारिश की वजह से लैंड स्लाइड हुआ है।

दरअसल, यह सड़क मार्ग बस्तर को सीधे ओडिशा होते हुए आंध्र प्रदेश के लिए जोड़ता है। ज्यादातर लोग यहां से विशाखापट्टनम के लिए आवाजाही करते हैं। रोजाना कई यात्री बसें भी इस रूट पर चलती हैं। ज्यादातर लोग मेडिकल कामों की वजह से इसी मार्ग से विशाखापट्टनम का सफर करते हैं। ऐसे में सड़क मार्ग बाधित होने से इस मार्ग से आज दिनभर आवाजाही ठप हो गई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि ओडिशा प्रशासन शाम तक मलबा हटा लेगा तो मार्ग खुल जाएगा।

कोरापुट मार्ग बंद है, लेकिन सिमलीगुड़ा-अरकू-विशाखापट्टनम मार्ग खुला है। राहगीर इस मार्ग का प्रयोग कर सकते हैं। रूट को डायवर्ट किया गया है। लोगों की सुविधा के लिए जवान तैनात रहेंगे जो आने-जाने वाले लोगों को दूसरे मार्ग का इस्तेमाल करने की जानकारी देते रहेंगे।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close