[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़दुर्गबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Durg Acid Attack: मंदिर जा रही महिला पर एसिड अटैक, आरोपी ने अचानक किया हमला, दो बच्चे भी झुलसे

दुर्ग। Durg Acid Attack:  नंदिनी नगर थाना क्षेत्र में एक महिला पर केमिकल फेंककर हमला करने का मामला सामने आया है। करीब 35 वर्षीय महिला दुर्ग से धमधा की ओर जल चढ़ाने जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में परिचित युवक ने कथित तौर पर उस पर एसिड से हमला कर दिया। घटना में महिला के साथ मौजूद दो बच्चे भी इसकी चपेट में आ गए। दोनों का निजी अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है।

CG Heavy Rain: छत्तीसगढ़ में बारिश से बिगड़े हालात, केलो नदी का बढ़ा जलस्तर, खोले गए डैम के चारों गेट, निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात

रास्ते में महिला को रोककर किया हमला

पुलिस के मुताबिक, घटना की सूचना मिलते ही नंदिनी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि आरोपी और महिला पहले से एक-दूसरे को जानते हैं। दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं और करीब छह महीने पहले एक ही कंपनी में काम कर चुके हैं। बताया जा रहा है कि नौकरी के दौरान दोनों की पहचान हुई थी। बाद में किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हो गया। पिछले कुछ समय से महिला आरोपी से बातचीत नहीं कर रही थी। पुलिस को आशंका है कि इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने महिला पर एसिड से हमला कर दिया। हमले के दौरान महिला के अलावा दो बच्चों पर भी एसिड गिरने की जानकारी सामने आई है। बच्चों को तत्काल उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। महिला को भी हमले में चोटें आई हैं।

आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ जारी

एएसपी मणि शंकर चंद्र के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ने महिला पर एसिड फेंका था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। जांच टीम यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने हमला पहले से तय करके किया था या फिर किसी विवाद के बाद अचानक यह कदम उठाया। इसके अलावा एसिड कहां से लाया गया और घटना के पीछे वास्तविक विवाद क्या था, इसकी भी पड़ताल की जा रही है।

Testicle Trafficking: अंडकोष बेचकर करोड़ों कमाने की साजिश? 17 वर्षीय किशोर की हत्या कर झील में फेंका शव, जांच में जुटी पुलिस

घटना की असली वजह जानने में जुटी पुलिस

Durg Acid Attack: पुलिस के अनुसार, आरोपी और पीड़िता के बीच पहले से परिचय और विवाद की बात सामने आई है, लेकिन हमले की पूरी वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस दोनों के पुराने संबंधों और विवाद से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही है। आरोपी से पूछताछ और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस जल्द ही मामले की पूरी तस्वीर स्पष्ट करने की बात कह रही है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close