जिले में एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या, खौफनाक मंजर देख दहल उठा इलाका
रायगढ़। Raigarh Murder: रायगढ़ जिले के खरसिया थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या कर उनके घर में ही दफन कर दिया। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी तब हुई जब घर से तेज बदबू आने लगी। जिसके बाद सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।
बता दें कि, यह पूरा मामला रायगढ़ जिले के खरसिया थाना क्षेत्र का है। जहां ठुसेकेला गाँव में एक घर से आ रही तेज बदबू से परेशान ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जैसे ही घर का दरवाजा खोला तो उनके होश उड़ गए। यहां आदिवासी उरांव परिवार की हत्या कर शव को घर की बाडी में गढ्ढा खोद कर दफनाया गया थी। इस खौफनाक मंजर को देखकर सभी दंग रह गए।
पुलिस ने जैसे ही घर का दरवाजा खोला तो कमरे के अंदर दीवारों और फर्श पर जगह-जगह खून के छींटे पाए गए। ग्रामीणों ने बताया की घर पिछले तीन दिनों से बंद था। ऐसे में पुलिस का शक गहरा हो गया। पुलिस ने घटनास्थल को पूरी तरह से सुरक्षा घेरे में ले लिया है। मौके पर डॉग स्क्वॉड और फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को बुलाया और गड्डा खोद कर शव निकालक पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
Raigarh Murder: मामले में पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि, मृतकों में पति पत्नी और दो बच्चे शामिल हैं। ऐसे में जब तक पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती, तब तक कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की जाएगी। वहीं इस घटना के बाद घर के आसपास लोगों का जमावड़ा लग गया।





