[t4b-ticker]
Advertisement
bastarछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

बस्तर पंडुम का भव्य कार्यक्रम आज से शुरू, आदिवासी कलाकारों, शिल्पकारों को मिलेगा अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर

रायपुर। Bastar Pandum 2026: छत्तीसगढ़ में बस्तर पंडुम का भव्य कार्यक्रम आज से शुरू हो रहा है। यह जनजातीय संस्कृति, परंपरा और लोकजीवन का जीवंत उत्सव है। राज्य में तीन चरणों में इसका आयोजन होगा  ग्राम पंचायत स्तर, विकासखंड एवं जिला स्तर, और संभाग/राज्य स्तरीय समापन समारोह।

बता दें कि, बस्तर संभाग के आदिवासी कलाकारों, शिल्पकारों, लोक गायकों और नृत्य दलों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। माड़िया, मुरिया, गोंड, हल्बा, भतरा सहित विभिन्न जनजातियों के पारंपरिक लोकनृत्य प्रस्तुत किए जाएंगे।

Bastar Pandum 2026: यह आयोजन बस्तर अंचल की समृद्ध आदिवासी संस्कृति, रहन-सहन, लोककला, पारंपरिक खान-पान, वेशभूषा, गीत-संगीत और नृत्य परंपराओं को एक मंच पर प्रस्तुत करने का अनूठा प्रयास है।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close