
आज सोने के भाव में बड़ी गिरावट आई है। कल दिल्ली में सोने का भाव 99, 400 रुपये के आसपास था लेकिन आज 98,800 रुपये पर गोल्ड रेट कारोबार कर रहा है। सोने के भाव में कल की तुलना में आज 550 रुपये तक की गिरावट आई है। कल सोने के भाव में तेजी थी लेकिन आज ये फिर लाल निशान पर आ गया है। बुलियन मार्केट में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 98,700 रुपये और 22 कैरेट सोने का रेट 90,500 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। देश में एक किलोग्राम चांदी का रेट 1,10,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। जानिये 5 जुलाई का सोने-चांदी का भाव।
5 जुलाई 2025 को सोने का भाव
आज सोने के भाव में गिरावट आई है। दिल्ली में 22 कैरेट सोना 90,650 रुपये और 24 कैरेट सोना 98,880 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। यहां कल के मुकाबले सोने का भाव में 550 रुपये तक सस्ता हुआ है। मुंबई में भी 22 कैरेट सोना 90,500 रुपये और 24 कैरेट सोना 98,730 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। यहां भी सोने के भाव में 500 रुपये तक सस्ता हुआ है। पटना, लखनऊ, जयपुर जैसे बड़े शहरों में सोने का भाव इसी रेट के आसपास बना हुआ है।




