[t4b-ticker]
Advertisement
क्राइमछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Raipur Crime News: लोगों में दहशत फैलाने मोहल्ले में खुलेआम लहरा रहा था तलवार, अब पुलिस ने निकाली हेकड़ी

हिमांशु पटेल/ रायपुर। Raipur Crime News: राजधानी रायपुर में सार्वजनिक स्थान पर तलवार लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामला आमानाका थाना क्षेत्र का है, जहां डूमर तालाब के पास आरोपी हाथ में लोहे की धारदार तलवार लेकर राहगीरों में दहशत फैला रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को मौके से धर दबोचा।

रायपुर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में चल रही संध्या पेट्रोलिंग के दौरान थाना आमानाका पुलिस को सूचना मिली कि पुराना आमानाका स्थित डूमर तालाब के पास एक व्यक्ति तलवार लहराकर लोगों को डरा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गवाहों की मौजूदगी में घेराबंदी कर संदेही को हिरासत में लिया। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से एक अवैध लोहे की धारदार तलवार बरामद की गई।

Raipur Crime News: पुलिस ने आरोपी की पहचान 29 वर्षीय भानू प्रसाद बारले के रूप में की है, जो ग्राम सोनडोंगरी का रहने वाला बताया जा रहा है। आरोपी के खिलाफ थाना आमानाका में आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close