Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़हेल्थ

प्रदेश में आज से 14 शहरों में 24 घंटे मिलेगी जांच की सुविधा, इतने नए केंद्र खुले

रायपुर। प्रदेश के बड़े शहरों में अब कभी भी कोरोना की जांच कराई जा सकती है। इसके लिए सरकार सभी नगर निगम क्षेत्रों में 49 केंद्र बना रही है। इन केंद्रों पर सप्ताह के सातों दिन और 24 घंटे रैपिड एंटीजन टेस्ट की सुविधा उपलब्ध होगी। जांच की यह नई सुविधा गुरुवार से शुरू हो जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि रायपुर नगर निगम क्षेत्र में इस तरह के 11 केंद्र बनेंगे, बिलासपुर में 10 केंद्रों पर जांच सुविधा मौजूद होगी।

भिलाई नगर निगम में ऐसे पांच केंद्रों पर जांच होगी। दुर्ग, राजनांदगांव, रायगढ़, कोरबा और अम्बिकापुर नगर निगम में तीन-तीन केन्द्र होंगे। चिरमिरी और जगदलपुर नगर निगम में दो-दो केन्द्र बनाए गए हैं। वहीं बिरगांव, धमतरी, भिलाई-चरोदा और रिसाली नगर निगम क्षेत्र में ऐसे एक-एक केन्द्र बनाया जाएगा। अभी तक सुबह 9 बजे से शाम तक ही जांच की सुविधा उपलब्ध थी। कुछ केंद्रों पर यह जांच रात 8 बजे तक होती रही है।

रायपुर में यहां होगी 24 घंटे की जांच
प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोखोपारा, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र डी.डी. नगर, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र हीरापुर, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गोगांव, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र राजातालाब, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र देवपुरी, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मोवा, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भाटागांव, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भनपुरी, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गुढियारी और जिला अस्पताल पंडरी।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close