[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़दिल्लीदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Rahul Gandhi On PM Modi: ‘देश के युवाओं किसानों को भुगतना पड़ेगा आर्थिक तूफान का खामियाजा’ मोदी सरकार पर राहुल गांधी का हल्ला बोल

नई दिल्ली। Rahul Gandhi On PM Modi: मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव की वजह से देश इस समय आर्थिक स्थिति से गुजर रहा है। जिसे लेकर बीते दिनों पीएम मोदी ने देश की जनता से अपील की थी की एक साल तक सोना न खरीदे, विदेश यात्रा पर न जाए और पेट्रोल डीजल का इस्तेमाल कम करें। वहीं इस बीच लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आर्थिक नीतियों पर तीखा हमला बोला है।

बता दें कि, राहुल गांधी ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की अर्थव्यवस्था का जो ढांचा तैयार किया है, वह आने वाले आर्थिक संकट को झेल नहीं पाएगा।राहुल गांधी ने दावा किया कि यदि आर्थिक संकट गहराता है तो उसका सबसे ज्यादा असर देश के युवाओं, किसानों और छोटे व्यापारियों पर पड़ेगा।

उन्होंने आरोप लगाया कि, बड़े उद्योगपतियों और सत्ता से जुड़े लोगों पर इसका असर नहीं होगा, जबकि आम जनता को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। कांग्रेस नेता ने कहा कि, आने वाला समय देश के लिए काफी चुनौतीपूर्ण हो सकता है और सरकार को अभी से ठोस आर्थिक कदम उठाने चाहिए। राहुल गांधी ने यह भी आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री जनता को विदेश यात्रा से बचने की सलाह दे रहे हैं, जबकि वे स्वयं लगातार विदेश दौरे कर रहे हैं।

Rahul Gandhi On PM Modi: राहुल गांधी के इस बयान के बाद देश की राजनीति में आर्थिक मुद्दों को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है। वहीं भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर देश की अर्थव्यवस्था को लेकर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया है।

 

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close