क्राइमछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़देश-विदेशपॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर
कांकेर में 13 महिला नक्सली समेत 21 नक्सलियों ने हथियार के साथ किया आत्मसमर्पण

रायपुर/प्रविंस मनहर – कांकेर जिले के अंतागढ़ में आज 21 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया हैं जिसमे महिला नक्सलियों की संख्या ज्यादा हैं। आत्मसमर्पण करने वालों में 13 महिला कैडर और 08 पुरुष कैडर हैं, जिन्होंने सशस्त्र और हिंसक विचारधारा से स्वयं को अलग कर शांति और प्रगति के मार्ग को अपनाया है। इन 21 कैडरों में 04 डीवीसीएम (डिवीजन वाइस कमेटी मेंबर) 09 एसीएम (एरिया कमेटी मेंबर) और 08 पार्टी सदस्य शामिल हैं,जिन्होंने हिंसा का मार्ग छोड़कर समाज की मुख्यधारा में शामिल होने का निर्णय लिया है। इनके पास 18 हथियार थे जिसमे 03 एके-47 रायफलें, 04 एसएलआर रायफलें, 02 इंसास रायफलें, 06 संख्या में .303 रायफलें, 02 सिंगल शॉट रायफलें और 01 बीजीएल हथियार शामिल थे।
Advertisement




