[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़पॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Electricity News: छत्तीसगढ़ में बिजली दरों में बढ़ोतरी,आज से लागू हुआ नया टैरिफ

प्रविंस मनहर/रायपुर – छत्तीसगढ़ में आज से बिजली की नई दरें लागू हो गई हैं। छत्तीसगढ़ विद्युत नियामक आयोग द्वारा जारी नए टैरिफ के अनुसार अब उपभोक्ताओं को प्रति यूनिट 30 से 50 पैसे तक अधिक बिजली बिल देना होगा। घरेलू, गैर-घरेलू और कृषि पंप उपभोक्ताओं की बिजली दरों में बढ़ोतरी की गई है। नई व्यवस्था के तहत अग्रिम बिजली बिल भुगतान पर मिलने वाली छूट 1.25 प्रतिशत से घटाकर 0.75 प्रतिशत कर दी गई है। वहीं, निर्धारित समय के बाद बिजली बिल जमा करने पर अब 0.04 प्रतिशत प्रतिदिन की दर से सरचार्ज लगाया जाएगा। इसके अलावा अस्थायी बिजली कनेक्शनों के टैरिफ में भी बढ़ोतरी की गई है। नई दरें आज से पूरे प्रदेश में प्रभावी हो गई हैं, जिससे उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ेगा।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close