[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Dantewada News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 61 लाख की साइबर ठगी मामले में अंतर्राज्यीय गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार

दंतेवाड़ा। Dantewada News:  साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दंतेवाड़ा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ऑनलाइन निवेश और टास्क पूरा करने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

K.C Venugopal In Raipur: रायपुर पहुंचे कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल, BJP पर लगाए लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने के आरोप

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामला गीदम थाना क्षेत्र का है, जहां एक व्यक्ति को ऑनलाइन टास्क और निवेश पर अधिक मुनाफे का लालच देकर करीब 61 लाख रुपये की ठगी का शिकार बनाया गया था। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

तकनीकी जांच से आरोपियों तक पहुंची पुलिस

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष जांच टीम गठित की। बैंक खातों के लेन-देन, मोबाइल नंबरों और डिजिटल ट्रांजेक्शन की तकनीकी जांच के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। जांच के दौरान मिले सुरागों के आधार पर टीम ने केरल के कोझिकोड में दबिश देकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद नीजाज आर.एम., अभिनव श्रीनिवास और मोहम्मद साहिल के रूप में हुई है।

बैंक खाते उपलब्ध कराकर करते थे ठगी

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे साइबर ठगी से प्राप्त रकम के लेन-देन के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराते थे। इसके बदले उन्हें कमीशन मिलता था। ठगी की राशि को विभिन्न खातों में ट्रांसफर कर उसका स्रोत छिपाने का प्रयास किया जाता था। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी ठगी की रकम को क्रिप्टो करेंसी के माध्यम से भी एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाते थे, जिससे पुलिस की निगरानी से बचा जा सके।

अन्य आरोपियों की तलाश जारी

गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें 27 जून तक न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस का मानना है कि इस नेटवर्क से कई अन्य लोग भी जुड़े हो सकते हैं। मामले में शामिल अन्य संदिग्धों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है।

IPS B.N. Meena: IPS बी.एन. मीणा बने बस्तर रेंज के नए आईजी, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

पुलिस ने जारी की चेतावनी

Dantewada News: दंतेवाड़ा पुलिस ने आम नागरिकों से ऑनलाइन निवेश योजनाओं, टास्क आधारित कमाई के ऑफर और अज्ञात लिंक पर भरोसा न करने की अपील की है। पुलिस ने कहा है कि किसी भी संदिग्ध साइबर गतिविधि या ऑनलाइन ठगी की स्थिति में तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। पुलिस अधिकारियों के अनुसार साइबर अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close