Raipur News: राजधानी में प्रधान आरक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मचा हड़कंप

रायपुर। Raipur News: रायपुर के पुलिस लाइन में पदस्थ प्रधान आरक्षक ने पुलिस लाइन स्थित सामुदायिक भवन के बाहर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस घटना के बाद हड़कंप मच गया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।
बता दें कि, मृतक आरक्षक का नाम रामआश्रा पोर्ते है जो की एमटीपी शाखा में वाहन चालक था। जिसने आज पुलिस लाइन स्थित सामुदायिक भवन के बाहर फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने इसकी जानकारी वरिष्ट अधिकारियों को दी। शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।
Raipur News: बताया गया कि, प्रधान आरक्षक रामआश्रा पोर्ते पिछले कुछ समय से मानसिक दबाव में थे। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। वरिष्ठ अधिकारी पूरे मामले की बारीकी से छानबीन कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है




