[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Gwalior Crime: क्रूरता की हदें पार.. गर्भवती महिला को पीट-पीट कर करवाया गर्भपात, हैवान पति ने दी जान से मारने की धमकी

ग्वालियर। Gwalior Crime:  मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर के नौमहला घासमंडी क्षेत्र में घरेलू हिंसा का एक गंभीर मामला सामने आया है। जहां एक 26 वर्षीय महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों पर मारपीट कर गर्भपात कराने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता संगम पारक्षे के अनुसार, घर में रखी नकदी को लेकर विवाद की शुरुआत हुई। महिला का आरोप है कि उसकी भाभी के उपचार के लिए रखी गई रकम उसके पति ने निकाल ली थी। जब उसने पैसों के बारे में पूछताछ की और उन्हें वापस करने की बात कही, तो परिवार में विवाद बढ़ गया।

पेट और पीठ पर हमला, बिगड़ी तबीयत

महिला का आरोप है कि विवाद के दौरान पति, सास, जेठ और देवर ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। इस दौरान उसके पेट और पीठ पर कई वार किए गए। घटना के बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और रक्तस्राव शुरू हो गया। पीड़िता का दावा है कि इस हमले के कारण उसका दो महीने का गर्भ नहीं बच सका।

शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी

महिला ने पुलिस को बताया कि घटना के बाद उसका पति कट्टा लेकर आया और उसे किसी से भी घटना का जिक्र न करने की चेतावनी दी। आरोप है कि शिकायत करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई। पीड़िता का यह भी कहना है कि घटना के बाद उसे तत्काल इलाज तक उपलब्ध नहीं कराया गया।

मायके पहुंचकर बताई आपबीती

महिला के मुताबिक, कुछ दिनों बाद उसके साथ फिर मारपीट की गई। इसके बाद वह किसी तरह अपने मायके पहुंची और परिवार को पूरी घटना की जानकारी दी। परिजनों के सहयोग से वह थाने पहुंची और लिखित शिकायत दर्ज कराई।

चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

Gwalior Crime: थाना प्रभारी प्रशांत शर्मा ने बताया कि महिला की शिकायत पर पति, सास, जेठ और देवर के खिलाफ मारपीट, धमकी, गर्भपात से संबंधित और अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है तथा सभी तथ्यों की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close