Breaking news
Advertisement
क्राइममध्यप्रदेश

जनपद पंचायत सीईओ 4 लाख रूपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

मध्यप्रदेश। जुन्नारदेव जनपद के सीईओ व उनके वाहन चालक को जबलपुर लोकायुक्त पुलिस की टीम ने चार लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत कुकरपानी में पदस्थ सचिव सरवन लाल यदुवंशी निश्शक्त है तथा उनका स्वास्थ्य खराब रहता है। उनके बेटे रोहन यदुवंशी ने पंचायत के कार्यों की तकनीकी स्वीकृति के नाम पर सीईओ ने चार लाख की रिश्वत मांगी थी ।

जिसकी शिकायत रोहन यदुवंशी ने लोकायुक्त जबलपुर में कर दी, जिसके बाद जनपद कार्यालय के बाहर तैनात लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने सीईओ के वाहन चालक मिथुन पवार को रंगे हाथ पकड़ा। मिथुन के बयान के आधार पर जनपद पंचायत सीईओ सुरेंद्र कुमार साहू को भी गिरफ्तार किया गया। सचिव का पुत्र जब रिश्वत की राशि देने जनपद कार्यालय पहुंचा था, इसी दौरान जनपद सीईओ ने रिश्वत की राशि वाहन चालक को देने के लिए कहा था। लोकायुक्त ने दोनों को आरोपित बनाया है।

शिकायत में प्रार्थी ने बताया था कि पिता सरवन लाल यदुवंशी ग्राम पंचायत कुकर पानी जुन्नारदेव में सचिव के पद पर पदस्थ है तथा निश्शक्त हैं। जिनका स्वास्थ्य खराब रहता है। इस वजह से पिता के सरकारी कार्यों में प्रार्थी के द्वारा सहयोग प्रदान किया जाता है। ग्राम पंचायत कुकर पानी में निस्तारी तालाब, दो पुलिया, मेड़ बंधान एवं हितग्राही के खेतों में भूमि सुधार की तकनीकी स्वीकृति प्रदान करवाने के कार्य के संबंध में जब सुरेंद्र कुमार साहू से मिला तो उनके द्वारा उक्त कार्य की तकनीकी स्वीकृति प्रदान किए जाने के एवज में 4 लाख 25 हजार रुपये रिश्वत की मांग की गई थी। जिसके बाद लोकायुक्त को शिकायत की गई तथा शुक्रवार को लोकायुक्त ने आरापितों को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा। कार्रवाई के दौरान डीएसपी लोकायुक्त दिलीप झारबडे, निरीक्षक स्वप्निल दास, निरीक्षक भूपेंद्र कुमार दीवान सहित अन्य शामिल थे।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close