[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़पॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

CG BREAKING : जिला पंचायत अध्यक्ष की कार का एक्सीडेंट,बाल-बाल बचीं बीजेपी नेत्री

प्रविंस मनहर/रायपुर – जांजगीर चाम्पा के जिला पंचायत अध्यक्ष इंजीनियर सत्यलता मिरी की कार का सड़क हादसा हो गया। यह हादसा रायपुर से जांजगीर लौटते समय सिमगा के पास नेशनल हाईवे पर हुआ। बताया जा रहा है कि हाईवे पर अचानक गाय सामने आ जाने से उनकी इनोवा कार अनियंत्रित हो गई और हादसे का शिकार हो गई। हादसे में जिला पंचायत अध्यक्ष इंजीनियर सत्यलता मिरी बाल-बाल बच गईं। वहीं दुर्घटना में उनकी इनोवा कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक,घटना दोपहर की बताई जा रही है। फिलहाल हादसे में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी सामने नहीं आई है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close