छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़दिल्लीबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़
भीषण धमाके से दहल उठी दिल्ली, अब तक 10 की मौत, दर्जनों ghayal

नई दिल्ली। Delhi Blast News: देश की राजधानी दिल्ली से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां लाल किले के पास एक जोरदार धमाका हो गया। बताया गया कि, ये धमका एक कार में हुआ। धमाके ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। धमाका इतना भीषण था कि आसपास की पांच से छह गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए और कई लोग घायल हो गए।
बताया गया कि, इस धमाके में 10 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 24 लोगों के घायल होने की खबर है। यह धमाका लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास हुआ बताया जा रहा है। एनआईए की टीम मौके पर पहुँच चुकी हैं।
Delhi Blast News: बता दें कि, इस घटना के बाद पूरी दिल्ली और मुंबई और यूपी में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। इसके साथ ही राम मंदिर की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। वहीं इस गृहमंत्री अमित शाह ने धमाके को लेकर आईबी चीफ से जानकारी हासिल की है।
Advertisement




