छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर
Raipur News: पलभर में छीन गई दो जिंदगियां, राजधानी रायपुर के इस इलाके में करंट की चपेट में आकर मां-बेटे की मौत, परिवार में पसरा मातम
रायपुर। Raipur News: राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र के छत्तीसगढ़ नगर में करंट की चपेट में आने से मां और बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है।
जानकारी के मुताबिक, कल्याणी यादव घर में लोहे के तार पर कपड़े सुखा रही थीं। इसी दौरान तार में करंट आने से वह उसकी चपेट में आ गईं। मां को करंट लगा देखकर उनका बेटा मधुसूदन यादव उन्हें बचाने के लिए दौड़ा, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गया।
Raipur News: हादसे में मां और बेटे दोनों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही टिकरापारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि लोहे के तार में करंट कैसे आया और हादसे की वजह क्या थी।

Advertisement




