[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Petrol Diesel Price Hike: आम जनता को महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें क्या है नई कीमत

रायपुरPetrol Diesel Price Hike: देशभर में एक बार फिर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। तेल कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में ₹3.14 प्रति लीटर और डीजल (Petrol Diesel Price Hike)  में ₹3.11 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। नई दरें लागू होने के बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल ₹97.91 और डीजल ₹90.78 प्रति लीटर पहुंच गया है।

Read More: राजधानी में ‘रेड रूम टेक्नो पार्टी’ की तैयारी, नाबालिग लड़कियों से कराया जा रहा प्रमोशन, आयोजन पर उठे सवाल

बताया जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में अचानक आए उछाल के कारण यह बढ़ोतरी की गई है। ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के चलते ग्लोबल ऑयल सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ गई है, जिसका सीधा असर क्रूड ऑयल की कीमतों पर देखने को मिल रहा है। (Petrol Diesel Price Hike)

तेल कीमतों में वृद्धि का असर अब आम जनता की जेब पर साफ दिखाई देगा। पेट्रोल-डीजल महंगा होने से परिवहन खर्च बढ़ेगा, जिसका असर रोजमर्रा की वस्तुओं और खाद्य सामग्री की कीमतों पर भी पड़ सकता है। ट्रांसपोर्ट कारोबारियों और निजी वाहन चालकों की चिंता भी बढ़ गई है।

Read More:  CG News: बस्तर के जंगलों तक पहुंची स्वास्थ्य क्रांति, CM साय ने की गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात, बस्तर विकास मॉडल पर की चर्चा 

Petrol Diesel Price Hike: वहीं विशेषज्ञों का कहना है कि यदि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तनाव और बढ़ता है तो आने वाले दिनों में ईंधन कीमतों में और इजाफा हो सकता है। वहीं विपक्ष ने बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। रायपुर समेत देश के कई शहरों में लोग लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर नाराज नजर आ रहे हैं। आम आदमी का कहना है कि पहले से बढ़ी महंगाई के बीच पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से घरेलू बजट पूरी तरह बिगड़ रहा है।

यह भी देखें

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close