Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

आज बंद रहेंगे बैंक बाजार और स्कूल ? यूनियन और किसान संगठनों ने किया भारत बंद का आह्वान, बुलाई गई संयुक्त सभा

रायपुर। Bharat Bandh Today: आज यूनियन और किसान संगठनों ने भारत बंद का आह्वान किया है। विभिन्न कर्मचारी संगठनों और किसान नेताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ संयुक्त रूप से विरोध प्रदर्शन शुरू किया है। सुबह 11 बजे पंडरी स्थित एलआईसी कार्यालय के सामने संयुक्त सभा आयोजित की जा रही है, जिसमें विभिन्न ट्रेड यूनियनों के प्रतिनिधि और किसान संगठन शामिल होंगे। सभा में चार श्रम संहिताओं को मजदूर विरोधी बताते हुए उन्हें वापस लेने की मांग की जाएगी।

बता दें कि, इससे पहले कर्मचारी भवन, बुढ़ापारा से रैली निकाली गई, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। रैली में बड़ी संख्या में कर्मचारी, मजदूर और किसान शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने निजीकरण, विनिवेश और विभिन्न क्षेत्रों में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) बढ़ाने के फैसलों का विरोध किया।

Bharat Bandh Today: 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच के बैनर तले हो रहे इस प्रदर्शन में श्रमिक अधिकारों की सुरक्षा, न्यूनतम वेतन की गारंटी और सरकारी उपक्रमों को निजी हाथों में देने पर रोक लगाने की मांग प्रमुख रूप से उठाई जा रही है। प्रशासन की ओर से कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। शहर में यातायात आंशिक रूप से प्रभावित होने की भी संभावना जताई जा रही है।

यह भी देखें

https://youtu.be/bcWse8EK7WI

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close