Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

खाद्य विभाग ने शुरू किया ‘तुहर टोकन मोबाइल एप’ घर बैठे मिलेगा धान विक्रय का टोकन, लंबी कतारों से मिलेगी राहत

रायपुर। CG Dhan Kharidi: प्रदेशभर में 15 नंवबर से धान खरीदी शुरू होगी। राज्य में 25 लाख से अधिक किसानों से 3100 रूपये प्रति क्विंटल की दर से होगी। वहीं किसानों की सुविधाओं ध्यान में रखते हुए खाद्य विभाग ने ‘तुहर टोकन मोबाइल एप’ शुरू किया। जिससे अब धान बेचने के लिए मंडियों में लंबी कतारों में खड़ा नहीं होना पड़ेगा।

बता दें कि, इस ऐप के जरिए किसान घर बैठे ऑनलाइन टोकन प्राप्त कर सकते हैं। इसमें हर दिन सुबह 8 बजे से आवेदन कर सकेंगे। जिसके बाद ऐप पर आधार ओटीपी से पंजीयन करना होगा। धान खरीदी केन्द्र की प्रतिदिन की खरीदी सीमा का 70 प्रतिशत हिस्सा मोबाइल एप के माध्यम से टोकन हेतु आरक्षित रहेगा।

CG Dhan Kharidi: वहीं  इस 70 प्रतिशत में से लघु एवं सीमांत किसानों के लिए 80 प्रतिशत और दीर्घ किसानों के लिए 20 प्रतिशत का आरक्षण किया गया है। टोकन  रविवार से शुक्रवार सुबह 8 से शाम 5 बजे तक जारी होगा। यह ऐप खरीदी व्यवस्था में पारदर्शिता और सुविधा का दावा है।

 

 

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close