Breaking news
Advertisement
क्राइमछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

बोरे में बंद मिली महिला की लाश, इलाके में फैली सनसनी, पुलिस ने खंगाले CCTV फुटेज

भिलाई। Bhilai Crime News: औद्योगिक नगरी भिलाई में सनसनीखेज मामला सामने आया है। सुपेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत चंद्र मौर्य अंडर ब्रिज के पास एक अज्ञात महिला का शव बोरी में बंद मिला है। यह घटना तब सामने आई जब राहगीरों ने नाली के पास रखी एक बोरी के बाहर महिला का हाथ देखा, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

वहीं सूचना मिलते ही सुपेला थाना प्रभारी अपने स्टाफ के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और क्षेत्र की घेराबंदी कर दी है। यह मामला प्रथम दृष्टया हत्या का लग रहा है, जिसके बाद साक्ष्य जुटाने के लिए फोरेंसिक विभाग की टीम को भी बुलाया गया है।

Bhilai Crime News: पुलिस महिला की शिनाख्त की कोशिश कर रही है और हत्यारे का पता लगाने के लिए आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। इस वारदात के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।

 

यह भी देखें

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close