‘अपराधी बेलगाम घूम रहे हैं घर तोड़ने से अपराध नहीं रुक सकता’ बुलडोजर कार्रवाई पर PCC चीफ का बयान
रायपुर। Raipur Bulldozer Action: राजधानी रायपुर में 9 साल की बच्ची से लगातार 5 दिनों तक दुष्कर्म करने वाले आरोपी के खिलाफ प्रशासन ने बुलडोज़र कार्रवाई की है। यह कार्रवाई शहर के राजा तालाब क्षेत्र स्थित झंडा चौक में की गई, जहां आरोपी अब्दुल सज्जाद अंसारी का घर और दुकान था। आज सुबह नगर निगम और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और आरोपी के घर व दुकान को जमींदोज किया गया। वहीं अब इस मामले को लेकर गृहमंत्री विजय शर्मा और पीसीसी चीफ दीपक बैज का बयान सामने आया है।
वहीं इस मामले पर पीसीसी चीफ दीपक बैज का भी बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने कहा कि, किसी भी अपराधी के घर पर बुलडोज़र चलाने से अपराध रुकेगा क्या ? सरकार लूट, हत्या , डकैती जैसी घटनाओं को रोकने के लिए काम क्यों नहीं कर रही है।क़ानून व्यवस्था पूरी तरह से ख़त्म हो चुकी है। अपराधी बेलगाम घूम रहे हैं घर तोड़ने से अपराध नहीं रूक सकता है।
Raipur Bulldozer Action: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि, मासूम बच्ची से रेप के मामले आरोपी के घर बुलडोजर चला। जो हुआ है कानून के दायरे में हुआ है, फांसी की सजा की मांग लोग कर सकते हैं। लेकिन फैसला लेना कोर्ट का काम है, फांसी की सजा न्यायालय दे सकती है। अवैध चीजों पर विधिसम्मत कार्रवाई हुई है, उन्होंने पते निसंदेह ऐसी कार्रवाई होनी चाहिए।



