छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़
छत्तीसगढ़ में 38 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंचा सोना, चांदी के दाम भी आसमान पर
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने के दाम बढ़ने का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल रहा है। छत्तीसगढ़ के रायपुर के सराफा मार्केट में सोना 38 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम से ऊपर पहुंच चुका है। सराफा कारोबारियों के मुताबिक सोने के दाम में आगे और बढ़ोतरी होगी।
रायपुर सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष हरक मालू के मुताबिक बुधवार को रायपुर सराफा में सोना 38700 रुपए प्रति तोले की दर पर बिका। मालू के मुताबिक एक दिन में सोने के दाम ने 900 रुपए की छलांग लगाई है।
यही हाल चांदी का भी है। बुधवार को चांदी के दाम में 1400 रुपए की बढ़ोतरी देखने को मिली। सराफा कारोबारियों के मुताबिक आने वाले दिनों में सोने और चांदी के दामों में तेजी जारी रहने का अनुमान है। दाम बढ़ने के साथ ही अब मार्केट में सोने की बिकवाली भी बढ़ गई है।
Advertisement




