Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

घरेलू गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर विधानसभा में हंगामा, सदन के गर्भगृह में पहुंचने पर कांग्रेस के सभी विधायक कार्यवाही से निलंबित

रायपुर। CG Budget Session 2026-27: घरेलू गैस सिलेंडर की किल्लत और बढ़ती कीमतों को लेकर छत्तीसगढ़ विधानसभा में शून्यकाल के दौरान विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया। गैस की बढ़ती मांग और आपूर्ति संकट को लेकर विपक्ष की ओर से स्थगन प्रस्ताव लाया गया। नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने कहा कि, गैस के दाम बढ़ने और महंगाई के कारण लोग परेशान हैं। पूरे छत्तीसगढ़ में गैस की किल्लत से आम जनता को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, खासकर शादी के सीजन में यह समस्या और बढ़ गई है। युद्ध का फर्क छ्ग मे नहीं पढ़ने की बात मुख्यमंत्री साय ने दो दिन पहले ही कही थी।

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि, भले ही यह विषय केंद्र सरकार से जुड़ा हो, लेकिन इसका असर राज्य की जनता पर पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कमर्शियल गैस की आपूर्ति प्रभावित हुई तो होटल और रेस्टोरेंट जैसे व्यवसायों के सामने बड़ी समस्या खड़ी हो जाएगी। उन्होंने कहा कि देश के कई हिस्सों में होटल और रेस्टोरेंट बंद होने की स्थिति बन गई है और ऐसी खबरें छत्तीसगढ़ के कुछ क्षेत्रों से भी आ रही हैं।

CG Budget Session 2026-27: वहीं वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि, गैस की महंगाई का मुद्दा राज्य सरकारका नहीं है, इसलिए इस विषय पर सदन में स्थगन प्रस्ताव नहीं लाया जा सकता। इस मुद्दे पर पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस और हंगामा हुआ। विरोध जताते हुए  कांग्रेस के विधायक सदन के गर्भगृह तक पहुंच गए, जिसके चलते सदन की कार्यवाही पांच मिनट के लिए स्थगित करनी पड़ी।  घरेलू गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर विपक्ष द्वारा लाया गया स्थगन प्रस्ताव आसंदी ने स्वीकार नहीं किया। सभी विपक्ष के विधायकों ने गर्भ गृह में नारेबाजी की। जिसके बाद कांग्रेस के विधायकों को निलंबित किया गया।

यह भी देखें

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close