Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

35 गुना बढ़ा छत्तीसगढ़ का बजट, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पेश किया 1 लाख 72 करोड़ का बजट

रायपुर। CG Budget 2026-27 : छत्तीसगढ़ विधानसभा के आंकड़ों और बजट इतिहास से स्पष्ट है कि राज्य स्थापना के बाद से बजट का आकार लगातार बढ़ रहा है। मध्यप्रदेश से अलग होकर पहली बार 4944 करोड़ रुपए का बजट पेश किया गया था। 2026-27 में करीब 1 लाख 72 हज़ार करोड़ रुपए का अनुमानित बजट था। वहीं राज्य बनने के बाद बजट का आकार लगभग 35 गुना बढ़ा है।

CG Budget 2026-27 :  बता दें कि, साल 2023-24 में 1 लाख 32 हजार करोड़ का बजट पेश किया गया था। वहीं  साल 2024-25 में 1 लाख 65 हजार करोड़ का बजट पेश किया गया था। यह वृद्धि संकेत देती है कि छत्तीसगढ़ की आर्थिक क्षमता, निवेश और विकास परियोजनाओं पर जोर लगातार बढ़ रहा है। बजट में वृद्धि न केवल विकास योजनाओं के लिए, बल्कि महिला और बाल कल्याण, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे के लिए भी बड़े संसाधन सुनिश्चित करती है। वहीं इस बार गति, ज्ञान के इस बार वित्त मंत्री ने ‘SANKALP के थीम’ पर बजट पेश किया है।

S – समावेशी विकास
– रोजगार सृजन और कौशल विकास
– शिक्षा और स्वास्थ्य में सुधार
– गरीबी उन्मूलन एवं सामाजिक सुरक्षा
– महिलाओं एवं पिछड़े वर्गों का सशक्तिकरण

A – अधोसंरचना
– सड़क एवं पुल निर्माण
– बिजली एवं जल आपूर्ति
– डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर
– शिक्षा एवं स्वास्थ्य अधोसंरचना
– औद्योगिक एवं कृषि ढांचा

N – निवेश
– नए उद्योगों की स्थापना
– रोजगार के अवसरों में वृद्धि
– स्थानीय अर्थव्यवस्था की मजबूती
– संतुलित और सतत आर्थिक विकास

K – कुशल मानव संसाधन
– कौशल विकास
– शिक्षा एवं आत्मनिर्भर सशक्तिकरण
– ⁠भविष्य के लिए तैयार रहना

A – अंत्योदय
– समाज के अंतिम व्यक्ति को विकास में पहली प्राथमिकता

L – लाइवलीहुड
– कृषि और ग्रामीण रोजगार को सशक्त बनाकर छोटे उद्यमों से आमदनी बढ़ाना

P – पॉलिसी से परिणाम तक
– स्पष्ट संकल्प, समयबद्ध शुरुआत और प्रभावी परिणाम

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close