Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ पहुंची राष्ट्रपति मुर्मू, AIIMS और NIT के होनहार छात्रों को दिया गोल्ड मैडल..

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू आज यानी शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर की राजधानी रायपुर पहुंची, जहां राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उनका स्वागत किया।इसके बाद राष्ट्रपति रायपुर एम्स के दीक्षांत समारोह में शामिल हुई जहाँ उन्होंने 10 छात्रों को गोल्ड मैडल और 514 छात्रों को डिग्री दिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मेडिकल प्रोफेशनल का कार्य अत्यंत जिम्मेदारी भरा होता है,

इसके बाद राष्ट्रपति NIT रायपुर के 14वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुई, जहाँ उन्होंने गो गोल्ड मेडल प्राप्त विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किया
साथ ही राष्ट्रपति मुरुर्मु ने नया रायपुर स्थित पुरखौती मुक्तांगन में आदिवासियों से मुलाकात की…
इस दौरान उन्होंने महतारी वंदन योजना की 70 लाख महिलाओं को 9वीं किस्त जारी करते हुए महिलाओं के खातों में ₹1000 रूपए भी भेजें। वही कल याने कि शनिवार को भी राष्ट्रपति मुर्मू छत्तीसगढ़ में ही रहेंगी, जहां वो रायपुर के गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद सुबह 11:00 बजे आईआईटी भिलाई के चौथे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। इसके बाद दोपहर 3:30 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति चिकित्सा एवं आयुष विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में भी शामिल होंगी। आयुष यूनिवर्सिटी से राष्ट्रपति सीधे माना एयरपोर्ट जाएंगी। और 5 बजे के करीब वह दिल्ली के लिए रवाना होंगी।
दक्षिण का दंगल बीजेपी ने किया शक्ति का प्रदर्शन

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close