छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरबिलासपुरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर
छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, अटल बिहारी बाजपेयी विश्वविद्यालय के 6 वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल
रायपुर। Raipur News: पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे। यहां वे बिलासपुर में आयोजित अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के 6वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। बता दें कि, वे इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कल रायपुर पहुंचे थे।
वहीं आज बिलासपुर में आयोजित इस कार्यक्रम में राज्यभर के विद्यार्थियों को उपाधि और मेडल दिए जाएंगे। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ गोविंद बिलासपुर के लिए रवाना हो चुके हैं, जहां राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी उनके साथ हैं ।
Raipur News:आज के इस समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यपाल रामेन डेका करेंगे और मुख्यमंत्री विष्णदेव साय सहित जनप्रतिनिधिगण मौजूद रहेंगे।
Advertisement




