
रायपुर/ 7 जुलाई को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे इसको लेकर कांग्रेस लगातार तैयारी में जुटी हुई है और कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय में बैक टू बैक बैठक हो रहा हैं इस दौरान आज भी बैठक रखी गई थी। इस बैठक के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का मोबाइल चोरी हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक बैठक खत्म होने के बाद दीपक बैज मीडिया से चर्चा करने बाहर निकले इस दौरान चोरों ने मौका पाकर दीपक बैज का आईफोन मोबाइल ले उड़े हालांकि इसकी शिकायत दीपक बैज ने पुलिस को दी है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय जहां वीवीआईपी जैसे लोगों का आना जाना है। ऐसा जगह भी अब सुरक्षित नहीं है अब इन जगहों पर चोरों का एंट्री हो गया है।
Advertisement




