Breaking news
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़देशदेश-विदेशपॉलिटिक्सबड़ी खबरबिहारब्रेकिंग न्यूज़

बिहार 18वीं विधानसभा का सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, द्वितीय अनुपूरक बजट पारित

पांच दिवसीय सत्र में प्रेम कुमार सर्वसम्मति से अध्यक्ष, नरेन्द्र नारायण यादव उपाध्यक्ष चुने गए; 37,498 करोड़ का द्वितीय अनुपूरक बजट और ग्रामीण विकास के लिए 24,050 करोड़ के प्रावधान को मंजूरी मिली।

पटना: बिहार विधानसभा का पाँच दिवसीय शीतकालीन सत्र शुक्रवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। यह सत्र सोमवार को नवनिर्वाचित विधायकों के शपथ ग्रहण से शुरू हुआ था। सत्र के समापन पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि सदन ने कम समय में कई महत्वपूर्ण कार्य निपटाए हैं।

सदन में हुई अहम नियुक्तियां

इस दौरान नई सरकार के गठन के बाद प्रमुख पदों पर नियुक्तियाँ की गयीं।

भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. प्रेम कुमार सर्वसम्मति से विधानसभा अध्यक्ष चुने गये।

जदयू के नरेन्द्र नारायण यादव को विधानसभा उपाध्यक्ष बनाया गया।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सदन का नेता घोषित किया गया।

राजद नेता तेजस्वी यादव नेता प्रतिपक्ष बने।

द्वितीय अनुपूरक बजट पारित

सत्र में चालू वित्त वर्ष के लिए 37,498 करोड़ रुपये से अधिक का द्वितीय अनुपूरक बजट पारित हुआ। इसके अलावा ग्रामीण विकास विभाग के लिए 24,050 करोड़ रुपये की स्वीकृति भी दी गयी।

राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने तीन दिसंबर को दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित किया। उन्होंने सरकार की ओर से अगले पाँच वर्षों में एक करोड़ रोजगार सृजित करने के लक्ष्य की जानकारी दी। राज्यपाल ने मतदान में बड़ी संख्या में महिलाओं की सहभागिता की प्रशंसा भी की।

सदन में एनडीए का दबदबा

243 सदस्यीय विधानसभा में एनडीए के पास स्पष्ट बहुमत है। दलों की वर्तमान स्थिति इस प्रकार है —

भाजपा : 89

जद(यू) : 84

लोजपा (रामविलास) : 19

राजद : 25

राजद, जो 2020 में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी, इस बार 25 सीटों पर सिमट गयी है।

Advertisement

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close