Raipur News: सदन में गंभीर मुद्दों पर चल रही थी चर्चा, ऊपर अधिकारी खेल रहे थे वीडियो गेम, देखें वीडियो
हिमांशु पटेल/ रायपुर। Raipur News: रायपुर नगर निगम की विशेष सामान्य सभा शहर की बदहाल सफाई व्यवस्था, जलभराव और बढ़ते अतिक्रमण जैसे गंभीर मुद्दों पर समाधान खोजने के लिए कल बुलाई गई थी। निगम आयुक्त ने सभी जोन कमिश्नरों, इंजीनियरों और अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि वे सभा में मौजूद रहकर पार्षदो की समस्याएं सुनें ताकि वार्डवार निराकरण हो सके। लेकिन बैठक के दौरान जो तस्वीर सामने आई, उसने पूरे प्रशासनिक तंत्र पर सवाल खड़े कर दिए।
सभा में भाजपा के 50 से अधिक पार्षदों ने अधिकारियों की कार्यशैली पर जमकर नाराजगी जताई। पार्षदों का आरोप था कि वार्डों की समस्याओं पर लगातार शिकायतों के बावजूद अधिकारी गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। इसी बीच सभा कक्ष से एक शर्मनाक दृश्य सामने आया। जिन इंजीनियरों पर शहर की सड़कों, नालों और विकास कार्यों की जिम्मेदारी है, वे बैठक के दौरान मोबाइल पर ऑनलाइन शॉपिंग करते और वीडियो गेम खेलते नजर आए।
Raipur News: जब जनता जलभराव, गंदगी और अव्यवस्था से जूझ रही हो, तब जिम्मेदार अधिकारियों का यह रवैया कई सवाल खड़े करता है। आखिर क्या ऐसे अधिकारी शहर की समस्याओं का समाधान करेंगे? क्या यही है जिम्मेदारी निभाने का तरीका? अब देखने वाली बात होगी कि इस लापरवाही पर नगर निगम प्रशासन कोई कार्रवाई करता है या यह मामला भी फाइलों में दबकर रह जाएगा।



