Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़देशदेश-विदेशपॉलिटिक्सबड़ी खबररायपुर

छत्तीसगढ़ में पहली बार किसान महापंचायत का आयोजन कल, राकेश टिकैत, योगेंद्र यादव सहित कई बड़े नेता होंगे शामिल

28 सितंबर को राजिम में किसान महापंचायत का आयोजन

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पहली बार किसान महापंचायत का आयोजन होने जा रहा है। यह किसान महापंचायत गरियाबंद जिले के राजिम में कल यानि 28 सितंबर को होगा। केंद्र सरकार के तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ यह महापंचायत बुलाई गई है. जिसमें दिल्ली से प्रमुख वक्ता के रूप में राकेश टिकैत , योगेंद्र यादव, दर्शन पाल सिंह, मेधा पाटकर और डॉ. सुनील सहित कई बड़े नेता शामिल होंगे।

केंद्र सरकार के 3 कृषि कानूनों के खिलाफ अब छत्तीसगढ़ में भी किसान पंचायत होने जा रही है। छत्तीसगढ़ किसान मजदूर महासंघ के बैनर तले कृषि उपज मंडी परिसर में किसान महापंचायत होगी।

महासंघ के संचालक मंडल सदस्य तेजराम विद्रोही ने बताया कि 28 सितंबर को भगत सिंह की 125 वीं जयंती और छत्तीसगढ़ के महान मजदूर नेता कॉमरेड शंकर गुहा नियोगी की 31वीं शहादत दिवस भी है. इसी दिन महापंचायत रखी गई है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के विभिन्न किसान, मजदूर और किसान संगठनों के समन्वय से बनी छत्तीसगढ़ किसान मजदूर महासंघ के नेतृत्व में 28 सितंबर को 11 बजे कृषि उपज मंडी प्रांगण राजिम जिला गरियाबंद में एक दिवसीय राज्य स्तरीय किसान महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है. जिसमें प्रमुख वक्ता के रूप में संयुक्त किसान मोर्चा दिल्ली के नेताओं चौधरी राकेश टिकैत, डॉ. दर्शन पाल सिंह, योगेंद्र यादव, मेघा पाटकर और डॉ. सुनीलम को आमंत्रित किया गया है, जिसमें सभी किसान नेता महापंचायत को संबोधित करेंगे।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close