छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजी
आवारा कुत्तों का आतंक, 2 साल की मासूम पर किया हमला, सिर में आई गहरी चोट
बीरगांव। Dog Attack: राजधानी रायपुर से लगे बीरगांव में आवारा कुत्तों का आतंग लगातार बढ़ता जा रहा है। वहीं 2 साल की मासूम पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया, जिससे की उसके सिर, गाल और हाथों पर गंभीर चोटें आई। बताया गया कि, बच्ची के सिर से दो जगह मांस का हिस्सा निकल गया है।
बता दें कि, इस घटना के बाद, बच्ची को तुरंत डीकेएस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। डॉक्टरों की टीम घायल बच्ची के इलाज में जुटी है और सिर की दो जगह सर्जरी की तैयारी चल रही है।
Dog Attack: बीरगांव क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि रोजाना 10 से 15 लोग कुत्तों के हमले का शिकार बन रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि, नगर निगम के पास कुत्तों को पकड़ने की सुविधा नहीं है और नसबंदी अभियान पूरी तरह ठप हो गया है।
Advertisement




