विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन कल, RSS प्रमुख मोहन भागवत करेंगे संबोधित, बड़ी संख्या में हिन्दू समाज के लोग और युवा होंगे शामिल
रायपुर। Mohan Bhagwat In Chhattisgarh: RSS प्रमुख डॉ. मोहन भागवत आज तीन दिनवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। जहां वे कल रायपुर के सोनपैरी गांव में विराट हिंदू सम्मेलन में शामिल होकर हिंदू सम्मेलन को संबोधित करेंगे। सम्मेलन में राष्ट्रीय संत असंग देव मुख्य अतिथि रहेंगे।
बता दें कि, मोहन भागवत 30 दिसंबर 2025 से 1 जनवरी 2026 तक छत्तीसगढ़ के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे विराट हिंदू सम्मेलन में शामिल होंगे। इस दौरान युवा और बड़ी संख्या में हिन्दू समाज के लोग भी शामिल होंगे। सम्मेलन के लिए बड़ा डोम तैयार किया गया है। जिसमें हजारों लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है।
Mohan Bhagwa In Chhattisgarh: वहीं इस सम्मेलन में राष्ट्रीय संत असंग देवी जी भी शामिल होंगे। कार्यक्रम में सद्भाव बैठक, युवा कार्यकर्ता सम्मेलन और युवाओं से संवाद शामिल हैं। यह RSS के शताब्दी वर्ष का हिस्सा है, जहां सनातन संस्कृति, सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय चेतना पर चर्चा होगी। प्रदेशभर से संत, समाजसेवी और आमजन शामिल होंगे।




