Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

विधायक राजेश मूणत के बंगले के सामने भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट, घटना का वीडियो आया सामने

रायपुर। Science College Chaupati Raipur : साइंस कॉलेज मैदान के पास बनी चौपाटी को लेकर अब राजनीति गरमा गई है। जहां चौपाटी हटाने के विरोध में बीती रात भाजपा विधायक राजेश मूणत के घर के बाहर धरने पर बैठे कार्यकर्ताओं की भाजपा कार्यकर्ताओं से जमकर झड़प हो गई। मामला इतना बढ़ गया की बीजेपी-कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट शुरू हो गई। जिसका वीडियो भी सामने आया है।

वहीं आज शनिवार सुबह जब पुलिस क्रेन लेकर चौपाटी पहुंची तो व्यापारियों के साथ ही विकास उपाध्याय और उनके समर्थकों ने इसका विरोध किया। विवाद इतना बढ़ गया कि, दोनों पक्षों के बीच जमकर झूमाझटकी हो गई और विकास उपाध्याय क्रेन के सामने ही लेट गए। जिसके बाद पुलिस को उन्हें गिरफ्तार करना पड़ा।

Science College Chaupati Raipur : इस दौरान मौके पर मौजूद दुकानदारों ने कहा कि यह चौपाटी वर्षों से उनकी आजीविका का केंद्र रही है और अचानक बिना समुचित विकल्प दिए इसे हटाने का निर्णय अनुचित है। उनका कहना था कि प्रशासन को पुनर्वास की व्यवस्था के बिना कार्रवाई नहीं करनी चाहिए।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close