प्रदेश में साड़ी घोटाला उजागर, 150 की साड़ी 500 में खरीदी, अब सवालों के घेरे में लक्ष्मी राजवाड़े
हिमांशु पटेल/ रायपुर। Raipur Saree Scam: राजधानी से एक ऐसे मामले का पर्दाफाश हुआ है जो प्रदेश के महिला एवं बाल विकास विभाग को एक बार फिर सवालों के घेरे में खड़ा कर रहा है। ताजा मामला आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए खरीदी गई साड़ियों से जुड़ा है। जहां एक बार फिर भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं।
Read More: सिस्टम पर वार…बदमाशों में बढ़ा रीलबाजी का क्रेज, जेल से लेकर थाने तक बना रहे रील, पुलिस को दे रहे खुली चुनौती
जानकारी के मुताबिक, वर्ष 2024-25 के लिए प्रदेश की करीब 1 लाख 94 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को साड़ी वितरण किया गया, लेकिन अब इन साड़ियों की गुणवत्ता और माप को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। आरोप है कि, जहां साड़ी की लंबाई साढ़े 5 मीटर होनी चाहिए थी, वहां सिर्फ 5 मीटर की साड़ी दी गई जिससे कार्यकर्ताओं को पहनने में परेशानी हो रही है।
Read More: इस दिन होगी साय कैबिनेट की बैठक, बस्तर के विकास को लेकर लिए जा सकते हैं अहम फैसले
Raipur Saree Scam: इतना ही नहीं, प्रति साड़ी करीब 500 रुपये खर्च किए गए, जबकि गुणवत्ता महज 150 रुपये के आसपास बताई जा रही है। यानी साफ तौर पर सरकारी पैसे के दुरुपयोग की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में बड़ा सवाल ये भी है कि, विभाग में शिकायतों के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है। इससे पहले भी सामूहिक विवाह योजना में करोड़ों के घोटाले का मामला सामने आ चुका है। अब देखना होगा कि, इस बार जिम्मेदारों पर कार्रवाई होती है या फिर मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा।



