[t4b-ticker]
Advertisement
Sportsछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

रायपुर में होने जा रहा भारत-साउथ अफ्रीका का दूसरा वनडे मैच, दिव्यांग बच्चों को मिलेगी FREE एंट्री

रायपुर। Ind vs SA 2nd ODI Match: राजधानी रायपुर में एक बार फिर क्रिकेट लवर्स के लिए सजने वाली है। जहां रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 3 दिसंबर को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे मुकाबला खेला जाएगा। इस संबंध में CSCS के अध्यक्ष विजय शाह ने आज प्रेस कांफ्रेन्स कर जानकारी दी।

छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ (CSCS) ने जानकारी देते हुए बताया कि, 22 नवंबर को ऑनलाइन टिकट मिलेगी। जिसे दर्शक ऑनलाइन औ ऑफलाइन खरीद सकते हैं। बताया गया कि, एक व्यक्ति ज्यादा से ज्यादा 4 ही टिकट ले सकते हैं। वहीं 3 दिसंबर को विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा दिव्यांग बच्चों को नि शुल्क मैच दिखाया जाएगा और उनके आने जाने के लिए बस की भी सुविधा दी जाएगी।

Ind vs SA 2nd ODI Match: छात्रों के लिए टिकट में विशेष छूट दी जाएगी। जिसके तहत स्टूडेंट टिकट 800 रुपए की मिलेगी। जबकि, 1500, 2500, 3000, 3500, में मिलेगी। जबकि, सिल्वर 6000 रूपए और गोल्ड 8000 रूपए, प्लैटिनम 10000 रूपए, Corporate box 20000 रूपए रखे गए हैं। पिछली बार 1000 रुपए की थी। स्टूडेंट को ये टिकट 22 नवंबर से टिकट मिलेगी। वहीं www. ticketgini.in पर मिलेगी। बता दें कि, फिजिकल टिकट 24 नवंबर से रायपुर के इंडोर स्टेडियम में मिलेगी।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close